कोयला निकालते समय रेत धसकने से दो लोगों की मौत
कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि शहर के हसदेव नदी के किनारे कोयला खुदाई करने के दौरान रेत धसकने से कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी बस्ती निवासी लक्ष्मीन मांझी (35 वर्ष) और उसके उसके पड़ोस में रहने वाले युवक शिवलाल मांझी (22 वर्ष) की मौत हो गई है।
कोरबा, 22 अप्रैल छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कोयला खुदाई करने के दौरान रेत धसकने से एक महिला समेत दो लागों की मौत हो गई है।
कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि शहर के हसदेव नदी के किनारे कोयला खुदाई करने के दौरान रेत धसकने से कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी बस्ती निवासी लक्ष्मीन मांझी (35 वर्ष) और उसके उसके पड़ोस में रहने वाले युवक शिवलाल मांझी (22 वर्ष) की मौत हो गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोरबा में नदी के किनारे रेत के नीचे अक्सर कोयला मिलता है। आस-पास के मोहल्ले के लोग कोयले की खुदाई कर लेते हैं और बेच देते हैं।
आज तड़के लक्ष्मीन और शिवलाल हसदेव नदी के किनारे कोयले की खुदाई करने गए थे। खुदाई करते समय अचानक रेत के धसकने से दोनों उसमें दब गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और वहां मौजूद लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).