देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के महराजगंज में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत और पांच घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा क्षेत्र में अनाज से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
महराजगंज (उप्र), दो मई महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा क्षेत्र में अनाज से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
थाना प्रभारी अभिषेक सिंह के अनुसार गोरखपुर से महराजगंज की ओर जा रही एक कार बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे बसहिया खुर्द गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।
उन्होंने कहा, ‘‘मृतकों की पहचान गोरखपुर जिले के तुरा बाजार भगवानपुर गांव निवासी चालक आलिम (55) और उसी गांव के गोबरी (50) के रूप में हुई है।’’
थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सिंह ने बताया कि ये सभी लोग महराजगंज में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को जब्त कर लिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2025 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

