Remadecevir Black Marketing: ऊंची कीमतों पर रेमडेसिविर बेचने के आरोप में निजी अस्पताल के नर्स समेत दो लोग गिरफ्तार
महंगी कीमतों पर रेमडेसिविर दवा बेचने के आरोप में एक निजी अस्पताल के पुरुष नर्स समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया.
नयी दिल्ली, 7 मई : महंगी कीमतों पर रेमडेसिविर (Remadecevir) दवा बेचने के आरोप में एक निजी अस्पताल के पुरुष नर्स समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपियों की पहचान रोहिणी निवासी अविचल अरोड़ा (30) और शालीमार बाग निवासी प्रदीप भारद्वाज के तौर पर हुई है.
भारद्वाज शालीमार बाग में एक निजी अस्पताल से जुड़ा है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अरोड़ा को शाहबाद डेयरी इलाके से पकड़ा. उसके पास से रेमडेसिविर की दो शीशियां बरामद की गयीं. यह भी पढ़ें : COVID-19: गुजरात में कोविड-19 के 12,545 नए मामले
पुलिस ने बताया कि अरोड़ा से पूछताछ के बाद भारद्वाज को शालीमार बाग इलाके से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से रेमडेसिविर की छह शीशियां बरामद की गयीं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2021 08:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

