एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में पत्रकार सहित दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में नोएडा-ग्रेटर एक्सप्रेस वे पर बृहस्पतिवार को हुए एक सड़क हादसे में लखनऊ के एक पत्रकार सहित दो लोगों की मौत हो गई।

देश की खबरें | ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में पत्रकार सहित दो लोगों की मौत

नोएडा (उप्र), 30 अप्रैल ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में नोएडा-ग्रेटर एक्सप्रेस वे पर बृहस्पतिवार को हुए एक सड़क हादसे में लखनऊ के एक पत्रकार सहित दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के पास एक कार सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसके कारण कार में सवार विजयंत शर्मा (52 वर्ष) और कार चालक प्रवीण कुमार (26 वर्ष) की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सिंह ने बताया कि मृतक के भाई ने नॉलेज पार्क थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डीसीपी ने बताया कि हादसे से मारे गए शर्मा वरिष्ठ पत्रकार थे और उन्होंने कई राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम किया था।

इस बीच, फेस-3 थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में विपिन कुमार तथा इरशाद नामक दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2021 12:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).