ठाणे में रिश्वत लेने के मामले में सरकारी अभियंता सहित दो लोग गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की ठाणे की इकाई ने पड़ोसी पालघर जिले में कुछ औद्योगिक इकाइयों के मालिकों से रिश्वत मांगने के आरोप में एक सरकारी अभियंता और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
ठाणे (महाराष्ट्र), 16 दिसंबर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की ठाणे की इकाई ने पड़ोसी पालघर जिले में कुछ औद्योगिक इकाइयों के मालिकों से रिश्वत मांगने के आरोप में एक सरकारी अभियंता और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
एसीबी ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार के उद्योग एवं श्रम विभाग के अनुभागीय अभियंता राजू नाथराव गीते (57) ने औद्योगिक इकाइयों के 20 मालिकों से विद्युत निरीक्षण और उनकी इकाइयों को ‘फिटनेस’ प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 90,000 रुपये की सामूहिक राशि मांगी, यानी प्रत्येक से 4500 रुपये मांगे थे. हालांकि बाद में वह 84 हजार रुपये लेने को तैयार हो गया था. यह भी पढ़ें : West Bengal: पश्चिम बंगाल में 7 साल का बच्चा बना ओमिक्रॉन का पहला मामला
एसीबी ने बताया कि इकाइयों के मालिकों ने एजेंसी से उसकी शिकायत की. बुधवार को अभियंता की ओर से पैसे लेते हुए सागर तानाजी गोराड (29) को गिरफ्तार किया गया. एसीबी ने अभियंता को भी गिफ्तार कर लिया है और दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2021 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

