देश की खबरें | महाराष्ट्र में धर्म परिवर्तन की कोशिश में अमेरिकी नागरिक समेत दो लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुणे जिले के पिंपरी शहर में अमेरिका के एक नागरिक और उसके सहयोगी को वित्तीय मदद का वादा करके एक व्यक्ति का धर्मांतरण कराने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुणे, 28 जुलाई पुणे जिले के पिंपरी शहर में अमेरिका के एक नागरिक और उसके सहयोगी को वित्तीय मदद का वादा करके एक व्यक्ति का धर्मांतरण कराने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
आरोपी उस व्यक्ति को इसाई धर्म में परिवर्तित कराने का प्रयास कर रहे थे।
पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस ने घटना में कथित भूमिका के लिए एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया और बाद में उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया।
आरोपियों की पहचान कैलिफोर्निया निवासी शेफ़र जैविन जैकब (41) और पिंपरी चिंचवाड़ महानगर पालिका क्षेत्र निवासी स्टीवन विजय कदम (46) के रूप में हुई है।
जैकब वर्तमान में पुणे में मुकाई चौक के पास रह रहा था।
पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता सनी बंसीलाल दानानी ने दावा किया कि जैकब और कदम ने 27 जुलाई को उसके घर आकर उसका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘उन्होंने (आरोपियों ने) दावा किया कि ईसाई धर्म अपनाने से दानानी को शांति, समृद्धि मिलेगी और मानसिक रूप से भी स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। उन्होंने कथित तौर पर शिकायतकर्ता से कहा कि ईसा मसीह ही एकमात्र ईश्वर हैं जबकि अन्य देवता और धर्म काल्पनिक हैं।’’
पुलिस ने बताया कि दोनों ने शिकायतकर्ता को धर्म परिवर्तन करने पर वित्तीय सहायता देने का वादा किया था।
पिंपरी पुलिस ने दानानी की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और विदेशी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
अधिकारी ने बताया, ‘‘दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में शामिल नाबालिग को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2025 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

