देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में महिला से छेड़खानी के आरोप में एक पुलिसकर्मी समेत दो लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां करुणामयी इलाके में एक महिला से छेड़खानी के आरोप में एक सहायक उप निरीक्षक और एक नागरिक रक्षा स्वयंसेवी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
कोलकाता, 12 दिसंबर यहां करुणामयी इलाके में एक महिला से छेड़खानी के आरोप में एक सहायक उप निरीक्षक और एक नागरिक रक्षा स्वयंसेवी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि महिला बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि के करीब आसनसोल से एक बस में सवार होकर आई थी और उसने आरोपियों से मदद मांगी थी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों ने अपनी मोटरसाइकिल में महिला को लिफ्ट देने की पेशकश की और कथित तौर पर उसके साथ छेड़खानी की। उन्होंने बताया कि दोनों को निलंबित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार की तड़के आरोपियों द्वारा उल्टाडांगा मोड़ पर उतारी गई महिला ने कस्बा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
अधिकारी ने कहा कि अभी जांच जारी है।
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि राज्य में महिलाओं के लिए कोई सुरक्षा नहीं है। मजूमदार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह घटना दर्शाती है कि शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए वादे कितने खोखले हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)