देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के दो लोगों को गोली मारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार शाम आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के दो लोगों को गोली मार दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, एक नवंबर जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार शाम आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के दो लोगों को गोली मार दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मध्य कश्मीर जिले के मागम के मजहामा इलाके में गोली लगने से सूफियान और उस्मान घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद से कश्मीर घाटी में आतंकवादियों द्वारा किया गया यह पांचवां हमला है।
पर्यटक स्थल गुलमर्ग से छह किलोमीटर दूर सेना के वाहन पर 24 अक्टूबर को हुए आतंकवादी हमले में दो सैनिक शहीद हो गये थे और दो कुली मारे गए थे जबकि एक अन्य कुली और एक सैनिक घायल हो गये थे।
इससे पहले दिन में आतंकवादियों ने पुलवामा जिले के त्राल इलाके में उत्तर प्रदेश के एक श्रमिक शुभम कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया था।
गांदरबल के गगनगीर इलाके में 20 अक्टूबर को एक सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकवादियों ने एक स्थानीय चिकित्सक और छह गैर-स्थानीय मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शोपियां जिले में 18 अक्टूबर को आतंकवादियों ने बिहार के एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2024 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

