देश की खबरें | अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले अलीगढ़ के दो लोग को गिरफ्तार किया गया: पुलिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने राष्ट्रीय राजधानी में कथित तौर पर अवैध आग्नेयास्त्रों की आपूर्ति करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 21 दिसंबर दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने राष्ट्रीय राजधानी में कथित तौर पर अवैध आग्नेयास्त्रों की आपूर्ति करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान छोटे कुमार (34) और दिनेश (32) के रूप में हुई है। दोनों पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली थी कि एक गिरोह के दो सदस्यों ने मध्य प्रदेश के एक हथियार आपूर्तिकर्ता से हथियारों की खेप एकत्र की है।
अधिकारी ने कहा कि पता चला था कि दोनों उनके एक परिचित को आग्नेयास्त्र सौंपने धौला कुआं के पास नारायणा की ओर जाने वाले रिंग रोड पर बस स्टैंड के पास एक स्थान पर पहुंचेंगे।
पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) जसमीत सिंह ने कहा कि इसके बाद धौला कुआं के पास बस स्टॉप के पास जाल बिछाया गया और रात करीब सवा नौ बजे दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस की मौजूदगी को भांपने के बाद उन्होंने अपने हथियार निकालकर पुलिस पर तान दिये, लेकिन उन्हें काबू कर लिया गया।
पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने मध्य प्रदेश के खरगोन के एक हथियार निर्माता-सह-आपूर्तिकर्ता से आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद खरीदा था। पुलिस के अनुसार उनके पास से 15 अवैध पिस्तौल और 30 कारतूस बरामद किए गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2021 11:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

