एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार में दो परिवारों के बच्चों के बीच विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के नालंदा जिले में दो परिवारों के बच्चों के बीच हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया और इस दौरान हुई गोलीबारी में 22 वर्षीय युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बिहार में दो परिवारों के बच्चों के बीच विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत

नालंदा (बिहार), सात जुलाई बिहार के नालंदा जिले में दो परिवारों के बच्चों के बीच हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया और इस दौरान हुई गोलीबारी में 22 वर्षीय युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार रात दीपनगर पुलिस थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव में उस समय हुई जब झगड़े के दौरान दोनों परिवारों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर गोलियां चला दीं।

नालंदा के पुलिस उपाधीक्षक राम दुलार प्रसाद ने कहा, ‘‘घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की वजह का पता नहीं चल पाया है।’’

प्रसाद ने बताया कि मृतकों की पहचान ओम प्रकाश पासवान की बेटी अन्नू कुमारी और संतोष पासवान के बेटे हिमांशु कुमार (24) के रूप में हुई है।

ग्रामीणों ने दावा किया कि दो परिवारों के बच्चों के बीच खेल को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

मृतकों के परिवारों ने आपात स्थिति में इलाज की सुविधा न मिलने का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).