Jharkhand: झारखंड में दुर्घटना में दो लोगों की मौत, सड़क जाम करने पर 12 गिरफ्तार
झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी-गिरिडीह मार्ग पर जामताड़ा के समीप शुक्रवार देर शाम एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत हो गयी.
गिरिडीह, 6 अगस्त : झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी-गिरिडीह मार्ग पर जामताड़ा के समीप शुक्रवार देर शाम एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत हो गयी.
पुलिस ने बताया कि इसके बाद ग्रामीणों ने मुआवजा मिलने और ब्रेकर लगाये जाने तक शव को उठाने नहीं देने की बात कह कर सड़क जाम कर दी जिसे हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. यह भी पढ़ें : नोएडा में युवती से बलात्कार व हत्या के मामले में सिपाही समेत दो गिरफ्तार
ग्रामीणों द्वारा किये गये सड़क जाम में गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु भी फंस गए थे. रेणु ने बताया कि सड़क जाम करने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2022 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

