Basti Road Accident: उत्तर प्रदेश के बस्ती में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
बस्ती जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना सात और आठ जून की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे छावनी क्षेत्र में विक्रमजोत-शंकरपुर राजमार्ग पर हुई जब ट्रक में यूरिया (डीजल एग्जॉस्ट फ्लुएड) डलवाने के दौरान एक वाहन ने ट्रक चालक समेत तीन लोगों को रौंद दिया.
बस्ती (उप्र), 8 जून : बस्ती जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना सात और आठ जून की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे छावनी क्षेत्र में विक्रमजोत-शंकरपुर राजमार्ग पर हुई जब ट्रक में यूरिया (डीजल एग्जॉस्ट फ्लुएड) डलवाने के दौरान एक वाहन ने ट्रक चालक समेत तीन लोगों को रौंद दिया.
उसने बताया कि इस दुर्घटना में ट्रक चालक राजू (32) और पृथ्वीराज (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक का खलासी दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि उसे अयोध्या मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जाती है. यह भी पढ़ें : Tamil Nadu Shocker: कार में इंजेक्शन लेकर डॉक्टर ने की आत्म्हहत्या, 3 दिन तक गाड़ी में पड़ा रहा शव, तमिलनाडु के कोडईकनाल की घटना से सदमे में परिवार
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही छावनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2025 01:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

