एजेंसी न्यूज

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में सुरजपुर जिले के एक गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई और एक अन्य झुलस गया. सूरजपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम को उस समय हुई, जब पीड़ित प्रतापपुर विकास खंड के मदननगर गांव में गन्ने के खेत में काम कर रहे थे.

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत
Dead | Photo: PTI

कोरबा, 26 मार्च : छत्तीसगढ़ में सुरजपुर जिले के एक गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई और एक अन्य झुलस गया. सूरजपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम को उस समय हुई, जब पीड़ित प्रतापपुर विकास खंड के मदननगर गांव में गन्ने के खेत में काम कर रहे थे.

उन्होंने बताया, “मृतकों की पहचान मोहनलाल पंडो (40) और रमेश आयाम (21) के रूप में हुई है, जबकि अमित आयाम (28) गंभीर रूप से झुलस गए हैं. बारिश के दौरान तीनों ने एक पेड़ के नीचे शरण ली. बिजली गिरने से वे घायल हो गए.” यह भी पढ़ें : कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’ उसके अहंकार को दर्शाने वाला, महात्मा गांधी का अपमान: भाजपा

उन्होंने कहा, "कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें प्रतापपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पंडो और रमेश को मृत घोषित कर दिया गया और अमित का इलाज किया जा रहा है."

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2023 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).