एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा के अंगुल में बस पलटने से दो लोगों की मौत, 31 लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के अंगुल जिले में रविवार को एक बस पलटने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए।

देश की खबरें | ओडिशा के अंगुल में बस पलटने से दो लोगों की मौत, 31 लोग घायल

भुवनेश्वर, 26 जनवरी ओडिशा के अंगुल जिले में रविवार को एक बस पलटने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि घटना शाम करीब चार बजे हुई जब ओडिशा राज्य सड़क परिवहन निगम (ओएसआरटीसी) की बस मयूरभंज जिले के बारीपदा से अंगुल के पल्लहाडा जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राहुल जैन ने कहा कि चालक ने लगभग 50 से 60 यात्रियों को ले जा रही बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वह अधिना गहम गांव के पास पलट गई।

जैन ने कहा कि घायलों को तालचेर के उप-मंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में गंभीर रूप से घायल सात लोगों को अंगुल जिला मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

अधिकारी ने कहा कि दो यात्रियों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2025 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).