देश की खबरें | जमशेदपुर में अस्पताल की बालकनी का एक हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के जमशेदपुर में शनिवार को एक सरकारी अस्पताल की बालकनी का एक हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति के मलबे में दबे होने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जमशेदपुर, तीन मई झारखंड के जमशेदपुर में शनिवार को एक सरकारी अस्पताल की बालकनी का एक हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति के मलबे में दबे होने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि साकची इलाके में एमजीएम अस्पताल के मेडिसिन विभाग की दूसरी मंजिल पर शाम करीब चार बजे यह घटना हुई और कुल 15 लोग मलबे में फंस गए।

पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त अनन्या मित्तल ने बताया कि देर शाम मलबे से दो शव बरामद किए गए और एक अन्य व्यक्ति के अभी भी दबे होने की आशंका है।

उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है।

मित्तल के मुताबिक, घटनास्थल से पहले बचाए गए 12 लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा दी गई है।

उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है और उसे 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\