एजेंसी न्यूज

Amravati Road Accident: महाराष्ट्र के अमरावती में बस खाई में गिरने से दो लोगों की मौत

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में रविवार को राज्य परिवहन की एक बस खाई में गिरने के साथ ही एक पेड़ से टकरा गई, जिससे कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Amravati Road Accident: महाराष्ट्र के अमरावती में बस खाई में गिरने से दो लोगों की मौत
Road Accident (Photo Credit: ANI)

अमरावती, 24 मार्च : महाराष्ट्र के अमरावती जिले में रविवार को राज्य परिवहन की एक बस खाई में गिरने के साथ ही एक पेड़ से टकरा गई, जिससे कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. अमरावती के पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने कहा कि यह दुर्घटना मेलघाट इलाके में दोपहर को हुई.

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस यवतमाल जिले के परतवाड़ा से अमरावती के धरनी जा रही थी और इसमें लगभग 36 यात्री सवार थे. उन्होंने बताया कि चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप बस मेलघाट के जवाहर कुंड इलाके में खाई में गिर गई और एक पेड़ से टकरा गई. यह भी पढ़ें : Delhi Shocker: दिल्ली में 4 साल की बच्ची के ट्यूशन सेंटर में रेप, आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर में की तोड़फोड़

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए तथा 15 लोगों को मामूली चोटें आईं. उन्होंने बताया कि घायलों का अमरावती और परतवाड़ा के अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2024 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).