देश की खबरें | उप्र में 2.40 क्विंटल भांग ले जा रहे दो लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बुलंदशहर पुलिस ने शुक्रवार को एक माल वाहक वाहन में 12.50 लाख रुपये मूल्य की 2.40 क्विंटल भांग ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया।
बुलंदशहर, 21 अगस्त बुलंदशहर पुलिस ने शुक्रवार को एक माल वाहक वाहन में 12.50 लाख रुपये मूल्य की 2.40 क्विंटल भांग ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने भांग और वाहन दोनों जब्त कर लिए हैं।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी सत्य प्रकाश और छोटे लाल अलीगढ़ के रहने वाले हैं।
उन्होंने बताया कि कोतवाली देहात पुलिस टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर बुलंदशहर में ब्रह्मानंद कॉलेज के पास एक चौराहे पर शुक्रवार तड़के इन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस को जानकारी मिली थी कि दोनों नशीले पदार्थ के साथ बुलंदशहर के रास्ते अलीगढ़ से दिल्ली जाने वाले हैं।
यह भी पढ़े | Srisailam Plant Fire: तेलंगाना स्थित श्रीशैलम हाइडल पावर प्लांट में लगी आग, 6 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी.
पुलिस ने बताया कि दोनों ने दिल्ली में बेचने के लिए ये भांग ओडिशा से खरीदी थी।
उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ निरोधक एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)