एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बीमा के नाम 1.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बीमा करवाने के नाम पर एक विधवा से 1.75 लाख रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने दो बीमा एजेंट को गिरफ्तार किया है।

देश की खबरें | बीमा के नाम 1.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

भदोही (उत्तर प्रदेश), 12 मार्च बीमा करवाने के नाम पर एक विधवा से 1.75 लाख रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने दो बीमा एजेंट को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि जिले के सुरयावा थाना इलाके के अंचलपट्टी गाँव निवासी जाउतरी देवी (40) ने अपने दो छोटे बच्चों के नाम से क्षेत्र के ही बीमा एजेंटों राम सागर मौर्या और रामजी राव से बीमा कराया था और प्रीमियम के रूप में 1.75 लाख रुपये कीर रकम दी थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीमा एजेंट ने महिला को पांच साल में दोगुना धन वापस करने का वादा किया और उन्हें बीमा के फर्जी कागजाम थमा दिए। उन्होंने बताया कि देवी के रिश्तेदार ेन जब बीमा कागजात के फर्जी होने का संदेह जताया तो उन्होंने कंपनी में इसकी पड़ताल की और उन्हें सच का पता चला।

उन्होंने बताया कि सच्चाई पता चलने पर जब देवी अपने पैसे वापस मांगने गईं तो मौर्या और राव ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि देवी ने इस संबंध में अक्टूबर, 2021 में शिकायत दर्ज करायी थी और आज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2022 08:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).