देश की खबरें | मणिपुर के थोउबल जिले में मादक पदार्थ के साथ दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के थोउबल जिले में लाखों रुपये के मादक पदार्थ के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इम्फाल, 20 जुलाई मणिपुर के थोउबल जिले में लाखों रुपये के मादक पदार्थ के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार को उन्हें पकड़ने के लिए चलाए गए दो अलग-अलग अभियान में एक वाहन और एक हथियार भी बरामद किया गया है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: सचिन पायलट और अन्य विधायकों की याचिका पर सुनवाई शुरू.

पुलिस अधीक्षक सोइबाम इबोम्चा सिंह ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने ‘ऑल लिलोंग एंटी-ड्रग्स एसोसिएशन’ के सदस्यों के साथ मिलकर लिलोंग होरेइबी सम्ब्रुखोंग में मोहम्मद असलम खान के घर छापेमारी की और उसे 542 याबा की गोलियों के साथ गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि इन गोलियों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि एक कार भी बरामद की गई है जिसका पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़े | हमारे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन कोरोना से ठीक हो चुके हैं. वह आज से काम पर लौटेंगे: CM अरविंद केजरीवाल: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि लिलोंग हौरेइबी अवांद लिकई में मोहम्म्द वाहिदपुर रहमान के घर भी पुलिस ने छापेमारी की।

अधिकारियों ने बताया कि उसके पास से छह ग्राम हेरोइन और 12 बोर की डबल बैरल बंदूक बरामद की गई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के संबंध में लिलोंग पुलिस थाने में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\