देश की खबरें | बच्चे के अपहरण के मामले में उसके चचेरे भाई सहित दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने 28 जुलाई को हुई दो साल के बच्चे की अपहरण की घटना के सिलसिले में उसके चचेरे भाई सहित दो लोग को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 30 जुलाई गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने 28 जुलाई को हुई दो साल के बच्चे की अपहरण की घटना के सिलसिले में उसके चचेरे भाई सहित दो लोग को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस आयुक्त श्रीपर्णा गांगुली ने बृहस्पतिवार को बताया कि सर्फाबाद गांव निवासी संदीप यादव के दो साल के बेटे अद्विक यादव का 28 जुलाई को कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था।

यह भी पढ़े | दिल्ली: COVID-19 स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का निशुल्क जांच और उपचार मुहैया कराएगा अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान.

उन्होंने बताया कि इस संबंध में सूचना मिलते ही थाना सेक्टर 49 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार घंटे के भीतर अद्विक को सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन से बरामद कर लिया था।

गांगुली ने बताया कि मामले की जांच के दौरान आज अद्विक के चचेरे भाई पीयूष यादव और उसके साथी जुबेर को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े | New National Education Policy 2020 FAQs: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति कब लागू होगी, बोर्ड परीक्षाओं में अब क्या अलग होगा, शिक्षण योग्यता सहित यहां जानें सभी प्रश्नों के उत्तर.

उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल मुकुल राणा नामक बदमाश अभी फरार है और पुलिस उसे तलाश रही है।

एसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि पीयूष ने ही अपने चचेरे भाई अद्विक के अपहरण की योजना बनाई और अपने साथियों जुबैर और राणा के साथ मिलकर 28 जुलाई को उसका अपहरण कर लिया। तीनों ने मिलकर नोएडा के सेक्टर 45 निवासी अपने दोस्त सूर्या के घर पर उसे रखा और फोन करके संदीप यादव से फिरौती की रकम मांगी।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पीयूष और जुबैर ने बताया कि उन्होंने यह अपहरण फिरौती के लिए किया था। पुलिस ने इस मामले में इस्तेमाल हुआ मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\