देश की खबरें | नवी मुंबई में महिला की हत्या के आरोप में नोएडा में दो लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई में एक महिला की हत्या में कथित रूप से शामिल दो लोगों को विशेष कार्य बल (एसटीएफ), नोएडा इकाई ने शनिवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नोएडा, 24 मई नवी मुंबई में एक महिला की हत्या में कथित रूप से शामिल दो लोगों को विशेष कार्य बल (एसटीएफ), नोएडा इकाई ने शनिवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एसटीएफ ने कहा कि आरोपी सुखप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह, हरियाणा के फतेहाबाद के निवासी हैं, जिन्हें गौतम बुद्ध नगर के सूरजपुर इलाके में घंटा गोल चक्कर से पकड़ा गया।
एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, हत्या के संबंध में नवी मुंबई के एनआरआई सागरी थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या के लिए सजा) और 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तब से दोनों फरार थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ फील्ड यूनिट, नोएडा) राज कुमार मिश्रा ने कहा कि पूछताछ के दौरान सुखप्रीत (24) ने पुलिस को बताया कि वह 12वीं पास करने के बाद मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई गया था।
मिश्रा ने कहा कि सुखप्रीत अपने मामा के बेटे गुरप्रीत के साथ रह रहा था, जहां उनकी मुलाकात गाजियाबाद की एक महिला से हुई, जिसका नवी मुंबई में सैलून था।
उन्होंने बताया कि सैलून मालिक ने कथित तौर पर दोनों को एक अन्य महिला की हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि हत्या की साजिश मृत महिला के पति के इशारे पर रची गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2025 12:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

