एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में दो लोग गिरफ्तार, प्रतिबंधित चीनी मांझा बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से प्रतिबंधित चीनी मांझा के 1,100 से अधिक रोल बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में दो लोग गिरफ्तार, प्रतिबंधित चीनी मांझा बरामद

नयी दिल्ली, 28 जून दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से प्रतिबंधित चीनी मांझा के 1,100 से अधिक रोल बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

चीनी मांझा कांच और प्लास्टिक से तैयार किए जाने के कारण मनुष्यों और पशुओं के लिए खतरनाक माना जाता है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों राजू चौरसिया (51) और अरीब खान (22) को क्रमश: उत्तम नगर और कमला मार्केट से गिरफ्तार किया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 26 जून को पहले अभियान में पुलिस ने उत्तम नगर में एक दुकान-सह-गोदाम पर छापा मारा और चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि सोम बाजार रोड स्थित उसके परिसर में रखे चीनी मांझा के 922 रोल बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से प्रतिबंधित मांझा बेचने की बात स्वीकार की। ​​

अधिकारी ने बताया कि उसने पुलिस को बताया कि वह अधिक से अधिक मुनाफा कमाने के लिए इसे स्थानीय दुकानदारों और सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से बेचता था।

पुलिस ने बताया कि इससे पहले 2022 में भी उस पर इसी तरह के आरोप दर्ज किए गए थे।

अधिकारी ने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस ने 27 जून को रामलीला मैदान के निकट कमला मार्केट इलाके से खान को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि उसके पास से प्रतिबंधित मांझा के 248 रोल बरामद किये गये।

दरियागंज निवासी खान पहले कपड़े की एक दुकान पर काम करता था और अधिक मुनाफा कमाने के लालच में आकर वह मांझा के अवैध व्यापार में शामिल हो गया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 (बी) (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2025 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).