देश की खबरें | कर्नाटक में नाबालिगों के उत्पीड़न के मामले में दो लोग गिरफ्तार

मंगलुरु (कर्नाटक), सात जुलाई दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर शहर में एक नाबालिग लड़के और एक लड़की का उत्पीड़न करने और एक वीडियो में साम्प्रदायिक टिप्पणी करते हुए उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि नाबालिग लड़के के पिता द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, पांच जुलाई को शिकायतकर्ता का बेटा और उसकी परिचित एक लड़की पुत्तूर कसाबा गांव के बीरमाले हिल के पास बैठे हुए थे, तभी आरोपी वहां पहुंचे।

उसने बताया कि आरोपियों ने नाबालिगों के साथ कथित रूप से गाली-गलौच की और धमकी दी कि वे उनका वीडियो बनाकर उसे ऑनलाइन पोस्ट करेंगे।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने यह पूरी घटना वहां मौजूद लोगों के सामने रिकॉर्ड की और बाद में उस वीडियो को व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम पर प्रसारित कर दिया तथा वीडियो में सांप्रदायिक टिप्पणियां भी कीं।

जांच के बाद आरोपियों पुरुषोत्तम (43) और रामचंद्र (38) को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)