देश की खबरें | गोवा के होटल में तीन लड़कियों से दुष्कर्म के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी गोवा जिले के एक होटल में तीन लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पणजी, 11 जून उत्तरी गोवा जिले के एक होटल में तीन लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि लड़कियों के लापता होने के एक दिन बाद आठ जून को उनके अभिभावकों ने शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस के अनुसार 11, 13 और 15 वर्ष की ये तीनों लड़कियां एक ही इमारत में रहती हैं और दो बड़ी लड़कियां बहनें हैं।
पुलिस ने विभिन्न टीम गठित कर उसी दिन उन्हें कलंगुट समुद्र तट के एक होटल से बचा लिया और अल्ताफ मुजावर (19) तथा ओम नाइक (21) को गिरफ्तार कर लिया।
लड़कियों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उनका यौन उत्पीड़न किया।
इन लोगों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम और गोवा बाल अधिनियम के तहत दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2025 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

