एजेंसी न्यूज

Navi Mumbai: नवी मुंबई में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में दो लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

Navi Mumbai: नवी मुंबई में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में दो लोग गिरफ्तार
Credit -(Photo : X)

ठाणे (महाराष्ट्र), 22 सितंबर : महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

कलंबोली पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक विजय कांबले ने बताया कि 30 वर्षीय व्यक्ति पीड़िता को 19 सितंबर को करंजाडे इलाके में एक अन्य आरोपी (29)के घर लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. यह भी पढ़ें : जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सशस्त्र आतंकवादी की घुसपैठ की कोशिश नाकाम

पुलिस ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर उसी दिन दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) (दुष्कर्म) और 3(5) (साझा मंशा को आगे बढ़ाने के लिए कई व्यक्तियों द्वारा किया आपराधिक कृत्य) तथा बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2024 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).