एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ऑटोरिक्शा चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के आर.के.पुरम इलाके में कथित रूप से चोरी किए हुए ऑटोरिक्शा के साथ एक व्यक्ति को पकड़ने के बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने दो ऑटोरिक्शा चालकों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यहां सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ऑटोरिक्शा चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में दो लोग गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 28 जुलाई दिल्ली के आर.के.पुरम इलाके में कथित रूप से चोरी किए हुए ऑटोरिक्शा के साथ एक व्यक्ति को पकड़ने के बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने दो ऑटोरिक्शा चालकों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यहां सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सुशील कुमार (22) और अमित (19) पर व्यक्ति की पिटाई करने और उसे बेहोश करके छोड़ जाने के आरोप है। अधिकारी ने बताया कि इन दोनों आरोपियों को कुछ सप्ताह बाद बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ऑटोरिक्शा 30 मई को चोरी हो गया था और मालिक ने वाहन का विवरण अन्य चालकों के साथ साझा किया था, जिसके बाद एक जून को एक अन्य चालक मनजीत चावला ने सरोजिनी नगर में एक सीएनजी पंप के पास चोरी की गई गाड़ी को राज कुमार नाम के व्यक्ति को चलाते हुए देखा।’’

मनजीत और कुछ अन्य लोगों ने राज कुमार को पकड़ लिया और ऑटोरिक्शा मालिक के रिश्तेदार सुशील को इसकी सूचना दी। सुशील, अमित और अन्य लोग राज कुमार को मजदूर कैंप ले गए, जहां उन्होंने कथित तौर पर उसकी पिटाई की और उसे वहीं छोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि बाद में वह बेहोशी की हालत में मिला। राज कुमार के बेटे सौरभ ने उसे ढूंढा और सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, राज कुमार की दो जून को मौत हो गई और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया।

शुरुआत में मनजीत, अभिषेक, अनिल और अमन इन चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुशील और अमित भी इस मामले में शामिल थे, लेकिन दोनों छिप गए थे।

अधिकारी ने बताया, ‘‘पुलिस की एक टीम ने 24 जुलाई को सुशील और अमित को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चोरी किया गया ऑटोरिक्शा भी बरामद कर लिया गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2025 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).