Noida: लॉकडाउन के दौरान अवैध तरीके से शराब बेचने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि हमें कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि लॉकडाउन के दौरान जनपद में स्थित शराब के ठेकों के ठेकेदार अवैध रूप से शराब निकालकर लोगों को ऊंचे दाम पर बेच रहे हैं. उन्होंने बताया कि इसपर कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 39 पुलिस ने छलेरा गांव के पास से विजेंद्र तथा राजेश को गिरफ्तार किया है.
नोएडा: लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान छलेरा गांव स्थित शराब के ठेके से अवैध रूप से शराब बेच रहे दो लोगों को थाना सेक्टर 39 पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शराब की दुकान का ठेकेदार फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 55 देसी और आठ बोतल अंग्रेजी शराब तथा 10 हजार रुपये की नकदी बरामद की है. Noida: बदमाशों ने शख्स पर गोली चलाई, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह (Ranvijay Singh) ने बताया कि हमें कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि लॉकडाउन के दौरान जनपद में स्थित शराब के ठेकों के ठेकेदार अवैध रूप से शराब निकालकर लोगों को ऊंचे दाम पर बेच रहे हैं. उन्होंने बताया कि इसपर कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 39 पुलिस ने छलेरा गांव के पास से विजेंद्र तथा राजेश को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि दोनों छलेरा गांव स्थित सरकारी शराब के ठेके पर सेल्समेन के रूप में काम करते हैं.
अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शराब की दुकान का ठेकेदार कृष्णपाल उनसे लॉकडाउन के दौरान अवैध रूप से शराब बिकवा रहा था. उन्होंने बताया कि ये लोग तय रेट से दोगुनी कीमत लेकर गैरकानूनी तरीके से ठेके की शराब बेच रहे थे, जो लॉकडाउन का स्पष्ट उल्लंघन है. उन्होंने बताया कि ठेके का मालिक फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
उधर, थाना सेक्टर 20 पुलिस ने शुक्रवार रात गश्त के दौरान सेक्टर 9 के पास से शराब तस्कर निजामुद्दीन को गिरफ्तार किया. इसके पास से मिली पुलिस ने 20 बोतल शराब बरामद की है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2021 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

