एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बलिया में मुहर्रम के जुलूस से लौट रहे मुस्लिम युवकों पर हमला करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुहर्रम जुलूस से लौट रहे मुस्लिम युवकों पर हमले के सिलसिले में पुलिस ने बुधवार को दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बलिया में मुहर्रम के जुलूस से लौट रहे मुस्लिम युवकों पर हमला करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

बलिया (उत्तर प्रदेश), नौ जुलाई मुहर्रम जुलूस से लौट रहे मुस्लिम युवकों पर हमले के सिलसिले में पुलिस ने बुधवार को दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना रविवार रात रेवती थाना क्षेत्र के खरियाका गांव में हुई जब मुस्लिम युवकों का एक समूह मुहर्रम जुलूस में शामिल होकर लौट रहा था।

उन्होंने बताया कि बिजली का तार काटने को लेकर हुए विवाद में कुछ ग्रामीणों ने समूह पर लाठी-डंडों और देसी पिस्तौल से हमला किया।

प्राथमिकी के अनुसार, ताजिया जुलूस के दौरान, मनीष यादव के घर से जुड़ा एक तार कुछ मुस्लिम युवकों ने कथित तौर पर काट दिया। इसके बाद, जब समूह स्थानीय कर्बला (शोक स्थल) से लौट रहा था, तो उन्हें कथित तौर पर रोककर उन पर हमला किया गया। इस हमले में चार लोग, मोहम्मद इंतजार, नौशाद अंसारी, अर्श मोहम्मद और टीपू अंसारी घायल हो गए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कवलेन पांडे का टोला गांव के निवासी मोहम्मद खुर्शीद की शिकायत के आधार पर कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को आरोपी साधु यादव (23) और विशाल यादव (21) को कोलनाला तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि उनके पास से एक देसी पिस्तौल भी बरामद की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 07:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).