एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पश्चिमी नेपाल में बस दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत, 32 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी नेपाल में बुधवार को एक बस के सड़क से फिसलकर 10 मीटर नीचे खड्ड में गिर जाने से, उसमें सवार दो यात्रियों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | पश्चिमी नेपाल में बस दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत, 32 घायल
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 29 नवंबर पश्चिमी नेपाल में बुधवार को एक बस के सड़क से फिसलकर 10 मीटर नीचे खड्ड में गिर जाने से, उसमें सवार दो यात्रियों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना तनहुं जिला के ब्यास नगरपालिका में घनसिकुवा में सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई।

पुलिस ने बताया कि बस धरान से पोखरा की ओर जा रही थी तभी वह सड़क से फिसल गई और सड़क से 10 मीटर नीचे, एक खड्ड में जा गिरी।

उन्होंने बताया कि घटना में दो यात्रियों की मौत हुई है और बस चालक समेत 32 यात्री घायल हुए हैं, जिनका पास के अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

घायलों में से नौ की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें आगे के उपचार के लिए पोखरा भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना का वास्तविक कारण अभी ज्ञात नहीं है।

पर्वतीय क्षेत्र नेपाल में खराब सड़क बुनियादी ढांचा के कारण सड़क दुर्घटनाएं आम हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2023 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).