देश की खबरें | महाकुंभ भगदड़ में मरने वालों में पश्चिम बंगाल की दो वृद्ध महिलायें शामिल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में मची भगदड़ में मरने वालों में पश्चिम बंगाल की दो बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल हैं। उनके परिवार के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
कोलकाता, 30 जनवरी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में मची भगदड़ में मरने वालों में पश्चिम बंगाल की दो बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल हैं। उनके परिवार के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
कोलकाता के गोल्फ ग्रीन की बसंती पोद्दार की मौत बुधवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर कुंभ स्नान के लिए उमड़ी भीड़ के दौरान लगी चोटों के कारण हुई। बसंती के बेटे ने यह यह जानकारी दी।
बेटे ने बताया कि वह प्रयागराज में हैं और उनकी मां के शव को पश्चिम बंगाल में उनके पैतृक स्थान पर लाने की व्यवस्था की जा रही है।
पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सालबोनी की रहने वाली उर्मिला भुनिया की भी बुधवार को महाकुंभ में मची भगदड़ में मौत हो गई। परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी।
महाकुंभ के संगम क्षेत्र में बुधवार को सुबह-सुबह मची भगदड़ में कम से कम 30 श्रद्धालओं की मौत हो गयी जबकि 60 अन्य घायल हो गए।
यह भगदड़ ‘मौनी अमावस्या’ के मौके पर हुयी। महाकुंभ 13 जनवरी को शुरू हुआ और 26 फरवरी तक चलेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2025 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

