देश की खबरें | बिनसर वनाग्नि हादसे में दो अधिकारी निलंबित, झुलसे वनकर्मियों को इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड सरकार ने अल्मोड़ा जिले में बिनसर वन्यजीव विहार में हुए वनाग्नि हादसे के संबंध में सख्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को दो वन अधिकारियों को लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और एक अन्य को वन मुख्यालय से संबद्ध कर दिया।

देहरादून, 14 जून उत्तराखंड सरकार ने अल्मोड़ा जिले में बिनसर वन्यजीव विहार में हुए वनाग्नि हादसे के संबंध में सख्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को दो वन अधिकारियों को लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और एक अन्य को वन मुख्यालय से संबद्ध कर दिया।

दूसरी ओर, बृहस्पतिवार शाम को हुए हादसे में गंभीर रूप से झुलसे चारों वनकर्मियों को बेहतर उपचार के लिए हवाई एंबुलेंस के जरिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भेज दिया गया।

यहां जारी आदेश के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बिनसर वनाग्नि घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में अल्मोड़ा के उत्तरी कुमाऊं वृत्त के वन संरक्षक कोको रोसे और अल्मोड़ा के सिविल सोयम वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

आदेश के अनुसार, कुमाऊं के मुख्य वन संरक्षक पी के पात्रो को तत्काल प्रभाव से देहरादून में उत्तराखंड के प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। मर्तोलिया के स्थान पर सिविल सोयम वन प्रभाग की जिम्मेदारी नैनीताल में तैनात सहायक वन संरक्षक हेम चंद्र गहतोड़ी को दी गयी है।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत में वन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा था कि ‘‘यह कार्रवाई भविष्य में अधिकारियों के लिए एक चेतावनी भी है क्योंकि हम लंबे समय से उच्चाधिकारियों को धरातल पर जाकर स्वयं स्थिति का जायजा लेने और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश देते रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि सभी को यह स्पष्ट होना चाहिए कि किसी भी तरह की लापरवाही में अब सीधे कठोर कार्यवाही होगी।

इस बीच, दुर्घटना में झुलसे चार वनकर्मियों को बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी बेस अस्पताल से दो हवाई एंबुलेंस से दिल्ली एम्स भेजा गया। हवाई एंबुलेंस के जरिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराए गए गंभीर रूप से घायलों में फायर वाचर कृष्ण कुमार (21), प्रांतीय रक्षक दल जवान कुंदन सिंह नेगी (44), दैनिक श्रमिक कैलाश भटट (54) और वाहन चालक भगवत सिंह भोज (38) शामिल हैं।

इस संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्द्वानी बेस अस्पताल में ‘बर्न यूनिट’ नहीं है और इसलिए घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए उन्हें हवाई एंबुलेंस से एम्स नयी दिल्ली भेजने का फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि एम्स में भर्ती किये गये घायलों के परिजनों के दिल्ली में ठहरने आदि की व्यवस्था करने के निर्देश उत्तराखंड के स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा को दिये गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान