देश की खबरें | तीन पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले शिकारी गिरोह के दो लोग फिर दबोचे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के गुना जिले में तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो बदमाशों ने रविवार को पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की जिसके चलते पुलिस ने दोनों के पैरों में गोली मार कर घायल कर दिया और उन्हें फिर से दबोच लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

गुना (मप्र), 15 मई मध्यप्रदेश के गुना जिले में तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो बदमाशों ने रविवार को पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की जिसके चलते पुलिस ने दोनों के पैरों में गोली मार कर घायल कर दिया और उन्हें फिर से दबोच लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि इस घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गये और चारों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुना जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर आरोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सपा बरखेड़ा गांव के पास शहरोक रोड पर शिकारियों द्वारा की गई गोलीबारी में शनिवार तड़के तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। ये पुलिसकर्मी सूचना मिलने पर इन शिकारियों को पकड़ने गए थे।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में शामिल आठ में से दो शिकारियों को बाद में पुलिसकर्मियों द्वारा शनिवार को ही अलग-अलग गोलीबारी में मार दिया गया, जबकि दो अन्य शानू उर्फ शफाक खान (27) और मोहम्मद जिया खान (28) को शनिवार देर शाम एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।

गुना जिले के पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दो आरोपियों जिया व शानू ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने हथियार एवं शिकार किए गये कुछ हिरण को राघौगढ के जंगलों में छिपाकर रखा है, जिसके बाद इसकी बरामदगी के लिए पुलिस उन्हें रविवार दोपहर वहां एक पुलिस जीप से ले जा रही थी।

उन्होंने कहा कि इसी दौरान रास्ते में भोढनी की घाटी आने पर शानू ने स्टेयरिंग पर झपट्टा मारकर जीप को अचानक मोड़ दिया, जिससे वाहन सड़क से नीचे उतरकर पलटते-पलटते बचा।

मिश्रा ने बताया कि तभी दूसरे आरोपी जिया ने वाहन में बैठे बजरगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अमित अग्रवाल की शासकीय पिस्तौल को छीनने का प्रयास किया। इस कार्रवाई में अग्रवाल एवं वाहन चालक आरक्षक दीपक ओझा घायल हो गये।

उन्होंने कहा कि इस संघर्ष के बाद दोनों आरोपी पुलिस जीप से निकलकर भागने लगे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस बल द्वारा चेतावनी देते हुए पहले हवाई फायर किया, लेकिन जब वे नहीं रूके, तो पुलिस ने उचित बल प्रयोग करते हुए दोनों आरोपियों के पैरों में गोलियां मारकर घायल कर दिया और उन्हें पुन: दबोच लिया।

मिश्रा ने बताया कि दोनों घायलों का आरोन के शासकीय चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। साथ ही घायल उपनिरीक्षक अग्रवाल और चालक ओझा का भी अस्पताल में भर्ती हैं।

उन्होंने कहा कि गुना जिले में तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या के आरोप में अभी भी चार आरोपी एक पुलिस की रायफल के साथ फरार हैं और लगभग 300 से अधिक पुलिस बल उनकी तलाश कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान