देश की खबरें | दिल्ली विधानसभा के बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए दो नयी परियोजनाएं मंजूर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) दो नई परियोजनाओं के साथ दिल्ली विधानसभा के बुनियादी ढांचे को उन्नत बना रहा है, जिनमें से एक में मौजूदा बुनियादी ढांचे की मरम्मत शामिल है तथा दूसरी मुख्यमंत्री पार्क में एक विश्राम स्थल का निर्माण है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 मई लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) दो नई परियोजनाओं के साथ दिल्ली विधानसभा के बुनियादी ढांचे को उन्नत बना रहा है, जिनमें से एक में मौजूदा बुनियादी ढांचे की मरम्मत शामिल है तथा दूसरी मुख्यमंत्री पार्क में एक विश्राम स्थल का निर्माण है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ये परियोजनाएं विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता द्वारा बुनियादी ढांचे के उन्नयन पर जोर दिये जाने के बाद शुरू की जा रही हैं।

योजना के मुताबिक विधानसभा भवन और विधायक विश्राम गृह में शौचालय खंड की मरम्मत, ‘पेंट्री’ में अलमारियों का उन्नयन और विधानसभा परिसर के स्वागत कक्ष से गेट नंबर दो तक चारदीवारी की मरम्मत के लिए एक परियोजना मंजूरी की गई है। इस परियोजना की लागत करीब 48 लाख रुपये है।

पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘परियोजना के लिए निविदा जारी कर दी गई है और (ठेका दे दिये जाने के बाद) इस काम में करीब डेढ़ महीने का समय लगेगा। परिसर में अन्य तकनीकी काम भी किये जा रहे हैं।’’

दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री पार्क के अंदर पीडब्ल्यूडी एक विश्राम स्थल का निर्माण करेगा ताकि बैठने के लिए जगह बनाई जा सके। इस परियोजना की लागत करीब 30 लाख रुपये है।

निविदा में कहा गया है, ‘‘यह ढांचा गुलाबी पत्थर से बनाया जाएगा जिसकी ऊंचाई अष्टकोणीय डिजाइन में पांच मीटर होगी। ‘छतरी’ के खंभों के बीच, विधानसभा अधिकारियों द्वारा अनुमोदित डिजाइन के अनुसार 'जाली' लगाई जाएगी।’’

अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद से विजेंद्र गुप्ता ने विधानसभा परिसर के जीर्णोद्धार के लिए कई घोषणाएं की हैं। इससे पहले, उन्होंने दिल्ली विधानसभा में राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) के क्रियान्वयन के लिए संसदीय कार्य मंत्रालय के साथ पिछले महीने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। इस परियोजना पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे और यह डेढ़ महीने में पूरी हो जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू