एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अंडमान में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,024 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

देश की खबरें | अंडमान में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आए

पोर्ट ब्लेयर, पांच मार्च अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,024 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच के दौरान दोनों मामलों की पुष्टि हुई।

केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण से अब तक 4,953 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 62 लोगों की मौत हुई है। कुल नौ मरीजों का उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि अब तक 7,779 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण हुआ है।

कोलकाता या चेन्नई से उड़ानों या जहाजों से आने वाले लोगों के लिए कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होने की रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य किया गया है।

अंडमान और निकोबार प्रशासन में कोविड-19 के लिए कुल 2,74,849 नमूनों की जांच की जा चुकी है। यहां संक्रमण दर 1.83 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2021 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).