एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के दो नये मामले, तीन मरीज स्वस्थ हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के दो नये मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के मामले बढ़कर 55,288 हुए। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के दो नये मामले, तीन मरीज स्वस्थ हुए

ईटानगर, पांच दिसंबर अरुणाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के दो नये मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के मामले बढ़कर 55,288 हुए। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस पूर्वोत्तर राज्य में अब तक कुल 54,976 लोग बीमारी से स्वस्थ हुए हैं जिनमें से तीन शनिवार को स्वस्थ हुए।

राज्य टीकाकरण अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जाम्पा ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के मृतकों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है क्योंकि पिछले 24 घंटों में किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि 32 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 99.43 प्रतिशत है जबकि उपचाराधीन मरीजों की दर 0.06 प्रतिशत है।

जाम्पा ने बताया कि अब तक राज्य में 11,99,657 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 255 नमूनों की जांच शनिवार को की गई। साथ ही बताया कि संक्रमण दर 0.78 प्रतिशत है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग ने कहा कि राज्य में अब तक 14,19,684 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2021 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).