देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के दो नए मामले, नहीं हुई किसी मरीज की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 55,176 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
ईटानगर, छह नवंबर अरुणाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 55,176 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जाम्पा ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के नौ मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, जिससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 54,835 हो गयी है।
इससे पहले अरुणाचल में बृहस्पतिवार को संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया था। बुधवार को सात जबकि मंगलवार को संक्रमण के छह नए मामले सामने आए थे।
राज्य में कोविड-19 के 61 मरीजों का उपचार चल रहा है। तवांग जिले में कोविड-19 के सर्वाधिक 11 मरीज उपचाराधीन हैं। इसके बाद लोहित और पूर्वी सियांग जिले में 10-10 मरीज इलाज करवा रहे हैं।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुयी है जिसके बाद राज्य में मरने वालों की संख्या 280 पर स्थिर है।
अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 से ठीक होने की दर 99.38 फीसदी है जबकि संक्रमण की दर 0.45 फीसदी दर्ज की गई।
डॉ. जम्पा के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में अब तक 11,87,903 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी है, जिसमें से 440 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी।
राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग के अनुसार राज्य में अब तक कुल 13,31,896 लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2021 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

