देश की खबरें | अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के दो नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,028 हो गई।
पोर्ट ब्लेयर, 10 मार्च अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,028 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में ये नए मामले सामने आए हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में वायरस से मौत को कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 62 बनी हुई है।
अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को एक व्यक्ति के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,958 हो गई।
केन्द्र शासित प्रदेश में अभी आठ लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।
अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में प्रशासन ने अभी तक 2,83,492 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है।
उन्होंने बताया कि अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में अभी तक 10,164 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2021 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

