एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के दो नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,440 हो गई।

देश की खबरें | अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के दो नए मामले

पोर्ट ब्लेयर, 25 जून अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,440 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया, यहां संक्रमण से 127 लोगों की मौत हुई है। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 99 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें दक्षिण अंडमान जिले के 96 और उत्तर एवं मध्य अंडमान जिले के तीन लोग शामिल हैं। निकोबार जिले में संक्रमण का कोई उपचाराधीन मामला नहीं है।

उन्होंने बताया कि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में चार और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या अब 7214 है।

केन्द्र शासित प्रदेश में विमान से आने वाले सभी यात्रियों के लिए कोविड-19 संबंधी जांच करना अनिवार्य है, जिसमें संक्रमित ना होने की पुष्टि के बाद ही उन्हें वहां से बाहर जाने दिया जाता है।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने अभी तक 4,05,197 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है। नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 1.84 प्रतिशत है।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अभी तक 1,49,906 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं, जिनमें से 17,778 लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

इस बीच, सूचना, प्रचार एवं पर्यटन सचिव एसके सिंह ने बृहस्पतिवार शाम एक बार फिर लोगों से कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देश का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2021 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).