एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के दो नये मामले, संक्रमितों की संख्या 4407 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के दो नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 4,407 हो गयी है । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के दो नये मामले, संक्रमितों की संख्या 4407 हुई

एजल, 20 फरवरी मिजोरम में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के दो नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 4,407 हो गयी है । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि दो नये मामले लुंगलेई एवं चम्फई जिलों में सामने आये हैं ।

अधिकारी ने बताया कि मिजोरम में अब तक 4,373 लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं और प्रदेश में 24 मरीज उपचाराधीन हैं ।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 10 है ।

इस बीच, प्रदेश टीकाकरण अधिकारी डॉ लालजावमी ने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 14,428 लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। इनमें से 3,088 लाभार्थी अग्रिम मोर्चे के कर्मी हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 2,239 स्वास्थ्य कर्मियों को शुक्रवार तक टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2021 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).