एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

बीजापुर, 15 मार्च छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बेदरे थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिंगमेटा गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिंगमेंटा-लंका गांव के जंगलों में इंद्रावती क्षेत्र समिति के प्लाटून नंबर-16 के कमांडर मल्लेश, माड़ मंडल कंपनी नंबर-एक के कमांडर अरुण उर्फ रुपेश और लगभग 25 अन्य माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी बीजापुर और बेदरे थाना के संयुक्त दल को बृहस्पवितार को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि आज शुक्रवार को शाम लगभग पांच बजे जब सुरक्षाबल के जवान हिंगमेंटा के जंगल में मौजूद थे तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से हुई गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए थे। बाद में जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब दो नक्सलियों का शव बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने हिंगमेटा के जंगल में माओवादियों के शिविर को ध्वस्त कर दिया है तथा खोजबीन के दौरान घटनास्थल से हथियार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2024 11:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).