देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में दो नक्सली ढ़ेर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है। इन दोनों नक्सलियों पर कुल चार लाख रुपए का इनाम था । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
रायपुर, 20 मार्च छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है। इन दोनों नक्सलियों पर कुल चार लाख रुपए का इनाम था । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़े गुडरा गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों माड़वी हड़मा और अएता को मार गिराया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हड़मा माओवादियों के कटेकल्याण एलजीएस का डिप्टी कमांडर था तथा उसके सर पर तीन लाख रुपए का इनाम था । उन्होंने बताया कि वहीं नक्सली अएता एटापाल क्षेत्र में जनमिलिशिया कमांडर था। उन्होंने बताया कि अएता के सर पर एक लाख रुपए का इनाम है।
उन्होंने बताया कि कुआकोंडा थाना क्षेत्र में डीआरजी के दल को गस्त में रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि यह दल जब बड़े गुडरा गांव के जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी होने के बाद नक्सली वहां से भाग गए और बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तो वहां दो नक्सलियों का शव, एक देशी रिवाल्वर और पांच किलोग्राम का एक बारूदी सुरंग बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2021 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

