झारखंड में दो नक्सली समर्थक गिरफ्तार, 13 वॉकी टॉकी सेट और दो मोटरसाइकिल बरामद
प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) को रविवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब पुलिस ने नक्सलियों के दो समर्थकों विशुन गंझू और पिंटू गंझू को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 13 वॉकी टॉकी तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की गयी.
चतरा, 31 अक्टूबर : प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) को रविवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब पुलिस ने नक्सलियों के दो समर्थकों विशुन गंझू और पिंटू गंझू को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 13 वॉकी टॉकी तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की गयी. यह भी पढ़ें : दिल्ली में 21.7 किलोग्राम पटाखे ले जा रहा दुकानदार गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि सिमरिया अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में गठित लावालौंग थाना पुलिस की टीम ने जोजवारी गांव के समीप से इन दोनों नक्सली सम र्थकों को गिरफ्तार किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2021 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

