देश की खबरें | गोरखपुर में दो हत्याएं: व्यापारी व वेल्डर के शव मिले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोरखपुर के चिलुआताल इलाके में 35 वर्षीय व्यापारी का शव मिला है जिसकी हत्या गला काटकर की गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
गोरखपुर, छह नवंबर गोरखपुर के चिलुआताल इलाके में 35 वर्षीय व्यापारी का शव मिला है जिसकी हत्या गला काटकर की गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि इसी क्षेत्र में एक खाई से 40 वर्षीय वेल्डर का शव भी बरामद किया गया।
चिलुआताल थाने के प्रभारी (एसएचओ) अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि यादव टोला निवासी और रेडीमेड गारमेंट के व्यापारी अनिल गुप्ता का शव उनके घर से महज 500 मीटर दूर एक मैरिज हॉल के पास सड़क किनारे मिला।
उन्होंने बताया कि शव के गर्दन पर एक घाव था, जो किसी धारदार हथियार से किया गया प्रतीत होता है।
परिवार के अनुसार, गुप्ता रात करीब 11 बजे अपनी दुकान बंद करके किसी पार्टी में गए थे और बाद में उनका फोन बंद आने लगा। अगली सुबह परिवार को उनका शव सड़क किनारे मिला और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने बताया कि परिवार को संदेह है कि वह किसी साजिश का शिकार हुए हैं।
दूसरा शव वेल्डर काली चरण का है, जो उसके घर से कुछ ही दूरी पर एक खाई में मिला।
एसएचओ ने बताया कि शव पर चोट का कोई निशान नहीं दिखा है, लेकिन शव की स्थिति के आधार पर पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2024 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

