विदेश की खबरें | हांगकांग में चीनी राष्ट्रगान विधेयक पर चर्चा के दौरान दो सांसदों को बाहर निकाला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हांगकांग की संसद में उस विधेयक पर चर्चा होनी है जिससे इस अर्द्ध स्वायत्त शहर में चीन के राष्ट्रगान का अपमान करना अपराध के दायरे में आएगा।

हांगकांग की संसद में उस विधेयक पर चर्चा होनी है जिससे इस अर्द्ध स्वायत्त शहर में चीन के राष्ट्रगान का अपमान करना अपराध के दायरे में आएगा।

संसद अध्यक्ष एंड्रयू ल्युंग ने बैठक शुरू होने के कुछ मिनटों में इसे स्थगित कर दिया और ‘‘सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष, स्टैरी ली’ लिखी व्यंग्यात्मक तख्ती दिखाने के लिए सांसद एडी चू को बाहर निकाल दिया।

यह भी पढ़े | दुनिया भर में कोरोना संक्रमितों का वैश्विक आंकड़ा 57 लाख के करीब, महामारी से अब तक 3.55 लाख से अधिक की हुई मौत.

ली को हाल ही में उस महत्वपूर्ण समिति का अध्यक्ष चुना गया था जिसने राष्ट्रगान विधेयक को विचार के लिए संसद के पास भेजा था।

सुरक्षाकर्मी चू को बाहर लेकर गए जिस पर साथी लोकतंत्र समर्थक सांसदों ने विरोध किया और उन्हें रोकने की कोशिश की।

यह भी पढ़े | चीन में कोरोना वायरस से ठीक हुए 8 मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी.

बैठक फिर से शुरू होने पर जब ल्युंग ने चू को चैंबर से बाहर करने के फैसले पर स्पष्टीकरण देना शुरू किया तो एक अन्य लोकतंत्र समर्थक सांसद रे चान ने चिल्लाना शुरू कर दिया और संसद अध्यक्ष ने फिर से बैठक को स्थगित करने और चान को भी बाहर निकालने का आदेश दिया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान