देश की खबरें | पलामू में बस की चपेट में आकर दो मोटरसाइकिल सवारों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पलामू जिले के नवाबाजार थानान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 98 पर बृहस्पतिवार की सुबह बस से टक्कर में दो मोटरसाइकिल सवारों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
मेदिनीनगर, 18 मई पलामू जिले के नवाबाजार थानान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 98 पर बृहस्पतिवार की सुबह बस से टक्कर में दो मोटरसाइकिल सवारों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इसके कारण गुस्साये लोगों ने उक्त मार्ग को जाम कर दिया जिससे हजारों छोटी-बड़ी गाङियों का आवागमन ठप हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना राजधानी रांची से 200 किलोमीटर दूर मेदिनीनगर- औरंगाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह हुई।
थानेदार दीपक कुमार दास ने बताया कि बस पुलिस के कब्जे में है, लेकिन चालक फरार है और तलाश की जा रही है।
स्थानीय लोगों को समझाने के प्रयास हो रहे हैं ताकि आवागमन सामान्य हो सके। पुलिस ने मृतकों की पहचान 16 वर्षीय छोटू प्रसाद और 40 वर्षीय चंद्रप्रकाश के रूप में की है।
पुलिस ने बताया कि निजी क्षेत्र की यह यात्री बस मेदिनीनगर से नावाबाजार की ओर आ रही थी। पुलिस के मुताबिक बस के असंतुलित होने से एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर लगी तभी भागने के प्रयास में बस ने एक अन्य मोटरसाइकिल सवार को चपेट में ले लिया। दोनों मोटरसाइकिल सवारों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
आक्रोशित ग्रामीण दोनों शवों को सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीण परिजनों को मुआवजा देने और बस चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)