एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा में उद्योग विहार के पास सोमवार सुबह तेजी से आ रही एक बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई।

देश की खबरें | बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा (उप्र), 30 नवंबर नोएडा में उद्योग विहार के पास सोमवार सुबह तेजी से आ रही एक बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में उद्योग विहार के पास एक बस की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार आकाश (26) और भानु प्रकाश (25) गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़े | Facebook के दोस्त पर भरोसा करने का नतीजा, कानपुर की लड़की के साथ हुआ गैंगरेप.

उन्होंने बताया कि दोनों को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि इस बीच, फेस-तीन थाना क्षेत्र में शनि मंदिर के पास रविवार रात को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

यह भी पढ़े | आज वाराणसी जाएंगे पीएम मोदी, देव दीपावली के कार्यक्रम में होंगे शामिल, 6 लेन हाईवे का करेंगे उद्घाटन.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि थाना बीटा-2 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में प्रिंस पाल नामक व्यक्ति की मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2020 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).