देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 से दो और लोगों की मौत, कुल मौतों की संख्या 85 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 से गत 24 घंटे में दो लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही सोमवार को केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 85 हो गई है।

श्रीनगर, 22 जून जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 से गत 24 घंटे में दो लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही सोमवार को केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 85 हो गई है।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले का रहने वाला मरीज निमोनिया, उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित था। रविवार रात यहां के एसएचएचएस अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े | कोरोना के गुजरात में पिछले 24 घंटों में 563 नए मरीज पाए गए, 21 की मौत: 22 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, “उसकी कोविड-19 की जांच रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की सोमवार को सुबह पुष्टि हुई।”

अधिकारियों ने बताया कि दूसरा मृतक अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि 58 वर्षीय इस मरीज की मौत चेस्ट डिजीज हॉस्पिटल में सोमवार दोपहर को हुई।

यह भी पढ़े | Earthquake in Odisha: अब ओडिशा में हिली धरती, रिक्टर स्केल पर थी 3.6 तीव्रता- जानमाल के नुकसान की खबर नहीं.

अधिकारियों ने बताया कि मरीज के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद 19 जून को अनंतनाग स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय से मरीज को चेस्ट डिजीज हॉस्पिटल में स्थानांतरित किया गया था।

उन्होंने बताया कि दो लोगों की मौत के साथ जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\