Amazon Executive Officer Murder Case: दिल्ली के भजनपुरा इलाके में अमेजन के कार्यपालक अधिकारी की हत्या के मामले में और दो लोग गिरफ्तार
उत्तर पूर्व दिल्ली के भजनपुरा इलाके में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के कार्यपालक अधिकारी की हत्या के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
नयी दिल्ली, एक सितंबर: उत्तर पूर्व दिल्ली के भजनपुरा इलाके में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के कार्यपालक अधिकारी की हत्या के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान भजनपुरा में नूर-ए-इलाही के निवासी सोहेल (23) तथा भजनपुरा में ही मोहनपुरी के निवासी जुबैर (23) के रूप में हुई है. यह भी पढ़ें: Maharashtra: महाराष्ट्र के मंत्रालय में बम रखने की दी धमकी, झूठी कॉल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इसके साथ ही मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) जॉय तिर्की ने बताया कि बृहस्पतिवार को रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस को आरोपियों के बारे में गोपनीय सूचना मिली. आरोपी पंजाब भागने की फिराक में थे लेकिन उन्हें बुराड़ी के पास पकड़ लिया गया.
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन में वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में कार्यरत हरप्रीत गिल (36) और उनके मामा गोविंद सिंह (32) बृहस्पतिवार देर रात जब मोटरसाइकिल से जा रहे थे तभी उन्हें उत्तर पूर्व दिल्ली के सुभाष विहार इलाके में गोली मारी गई थी. घटना में दोनों घायल हो गए थे और बाद में अस्पताल ले जाने पर गिल को मृत घोषित कर दिया गया.
पुलिस ने बताया कि सिंह को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वह घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं तथा जांच में सहयोग कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि पांचवा और आखिरी आरोपी अदनान फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2023 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

