देश की खबरें | असम में 'भारत विरोधी' गतिविधियों के मामले में दो और व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में सोशल मीडिया पर ‘‘भारत विरोधी’’ गतिविधियां चलाने के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर अब तक ऐसी गिरफ्तारियों की कुल संख्या 60 हो गई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, 14 मई असम में सोशल मीडिया पर ‘‘भारत विरोधी’’ गतिविधियां चलाने के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर अब तक ऐसी गिरफ्तारियों की कुल संख्या 60 हो गई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि पुलिस ने हैलाकांडी से साहिन अहमद मजूमदार और कछार जिले से इंतेसाब अहमद लस्कर को गिरफ्तार किया है।

शर्मा ने कहा, ‘‘राष्ट्र विरोधियों पर कार्रवाई जारी है। सोशल मीडिया पर भारत विरोधी गतिविधियों के आधार पर असम पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।’’

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने बताया था कि सोनितपुर जिले से दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान समर्थक 58 लोग सलाखों के पीछे हैं और ‘‘देशद्रोहियों’’ के खिलाफ राज्यव्यापी कार्रवाई जारी रहेगी तथा ‘‘किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।’’

मुख्यमंत्री ने पिछले सप्ताह यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि गिरफ्तार किए गए कुछ लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के प्रावधान के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले, एआईयूडीएफ के विधायक अमीनुल इस्लाम को पहलगाम हमले में पाकिस्तान की भूमिका का ‘‘बचाव’’ करने के लिए देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में लोकप्रिय पर्यटन स्थल बैसरन में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी जिसमें अधिकांश पर्यटक थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\