एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पाकिस्तान का पक्ष लेने के आरोप में असम में दो और लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर, भारत में रहकर पाकिस्तान का पक्ष लेने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

देश की खबरें | पाकिस्तान का पक्ष लेने के आरोप में असम में दो और लोग गिरफ्तार

गुवाहाटी, सात मई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर, भारत में रहकर पाकिस्तान का पक्ष लेने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

असम में अब तक इस तरह के मामलों में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 45 हो गयी है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "गिरफ्तार किये गये लोगों की परहचान सोनितपुर निवासी साजिद अहमद और ग्वालपाड़ा निवासी रोजन अली के रूप में हुई है।"

उन्होंने कहा, "भारतीय भूमि में रहकर पाकिस्तान का पक्ष लेने वाले देशद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई जारी। अब तक 45 देशद्रोहियों को जेल भेजा जा चुका है तथा हम और भी लोगों की तलाश कर रहे हैं।"

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि गिरफ्तार किए गए कुछ लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के प्रावधान लगाए जाएंगे, लेकिन सभी पर नहीं।

उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने पहले ही माफी मांग ली है और उन्होंने कहा है कि वे ऐसा दोबारा नहीं करेंगे।

शर्मा ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों को वर्गीकृत किया जाएगा क्योंकि कुछ लोग आदतन अपराधी हैं जबकि कुछ ने प्रचार के लिए ऐसा किया है।

उन्होंने कहा, "वामपंथी विचारधारा वाले एक अन्य वर्ग ने राजनीतिक कारणों से ऐसा किया है।"

उन्होंने स्पष्ट किया कि एनएसए लगाने का निर्णय राजनीतिक नहीं होगा, बल्कि एक समिति द्वारा जांच के बाद तय किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2025 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).